यह डाऊनलोड वीडियो की ओर से है। वीडियो के अन्तर्गत ‘डाऊनलोड’ क्लिक करें तब अपने निश्चय का चुनाव करें।
परमेश्वर ने अब्राहम से प्रतिज्ञा की थी कि अब्राहम अनेक राष्ट्रों का पिता बनेगा। अब्राहम का परिवार तेज़ी से बढ़ा, और अब्राहम के पोते याकूब से यूसुफ का जन्म हुआ।
याकूब के ग्यारह अन्य पुत्र थे, लेकिन यूसुफ उसका प्रिय पुत्र था। यूसुफ के भाई यूसुफ से जलते थे। इसके अलावा, यूसुफ ने ऐसे स्वप्न देखे थे कि एक दिन वह एक महान शासक बनेगा और उसके भाई उसके सामने झुकेंगे (उत्पत्ति 37)। इस जलन के कारण, यूसुफ के भाइयों ने उसे अपने से दूर कर देने का निर्णय लिया।
यूसुफ को गुलामी में बेच दिया गया और उसे मिस्र ले जाया गया, जहाँ वह एक महत्वपूर्ण मिस्री अधिकारी के घर में रहता था। एक दिन, यूसुफ पर झूठा आरोप लगाया गया और उसे कारावास में डाल दिया गया। यद्यपि यूसुफ को कैद कर लिया गया था, परन्तु फिर भी परमेश्वर उसके प्रति विश्वासयोग्य बना रहा और उसे कारावास में भी एक अगुवा बनाया। जेल में, यूसुफ की फ़िरौन के पिलानेहारे से मित्रता हुई, जो बाद में रिहा हो गया और फिर से फ़िरौन की सेवा में लग गया।
दो वर्ष बाद, फ़िरौन ने दो अजीब स्वप्न देखे जिन्हें वह समझ नहीं पाया। कोई भी उसके लिए उन स्वप्नों की व्याख्या नहीं कर सका। पिलानेहारे को यूसुफ की याद आई और उसने फ़िरौन को बताया कि यूसुफ स्वप्नों की व्याख्या कर सकता है।
परमेश्वर की सहायता से, यूसुफ ने फ़िरौन के स्वप्नों की व्याख्या की। स्वप्नों के आधार पर, यूसुफ ने फ़िरौन को एक भयानक आकाल के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी। फ़िरौन ने यूसुफ की बात सुनी और अनाज को संग्रह करने की योजना का पालन किया ताकि आकाल के दौरान इसे कई देशों के लोगों को बेचा जा सके। फ़िरौन ने यूसुफ को मिस्र में दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बना दिया और उसे संग्रहित अनाज के प्रबंधन और बिक्री की ज़िम्मेदारी दी।
यूसुफ ने मिस्र में परमेश्वर के प्रति विश्वासयोग्यता दिखाई, और जल्द ही लोग यूसुफ के परमेश्वर के बारे में और अधिक जानने के इच्छुक हो गए।
एक जवान मिस्र में भोजन खरीदने के लिए यात्रा करता है, जहाँ मादै उसे बताता है कि आकाल होने के बावजूद भी उनके पास भोजन कैसे उपलब्ध है। मादै यूसुफ नामक एक शक्तिशाली मिस्री अगुवे की कहानी को बताता है, जिसे परमेश्वर ने फ़िरौन की सहायता करने और अकाल के समय अपने लोगों का नेतृत्व करने में सहायता दी।
यह कहानी उस प्रतिज्ञा से प्रारम्भ होती है जो परमेश्वर ने अब्राहम से की थी कि वह उसे अनेक राष्ट्रों का पिता बनाएगा। यह प्रतिज्ञा अब्राहम, उसके पुत्र इसहाक, इसहाक के पुत्र याकूब, और याकूब के पुत्र यूसुफ के माध्यम से पूर्ण हुई (उत्पत्ति 17)।
यूसुफ को उसके भाइयों ने गुलामी में बेच दिया था। लेकिन परमेश्वर ने इस घटना का उपयोग किया और यूसुफ को मिस्र में दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बनाया। बाद में, यूसुफ ने अपने पद का उपयोग अपने परिवार की देखभाल करने, उन्हें अकाल से बचाने और मिस्र में उनके लिए अच्छी भूमि प्रदान करने के लिए किया।
जिस तरह यूसुफ को गुलामी में बेचा गया था, उसी तरह उसका परिवार अंततः मिस्र में गुलाम बन जाएगा। जब परमेश्वर ने उत्पत्ति 15:12-14 में अब्राहम से वाचा की थी, तो परमेश्वर ने उसे बताया कि उसका परिवार 400 वर्षों तक गुलामी में रहेगा। हालाँकि, परमेश्वर अंततः उन्हें गुलामी से छुड़ाएंगे और उन्हें एक महान राष्ट्र बनाएंगे।
1. फ़िरौन के स्वप्नों का वर्णन करें।
2. फ़िरौन को स्वयं के स्वप्नों का अर्थ बताने के लिए किसी की आवश्यकता क्यों पड़ी थी?
3. स्वप्नों को समझने की क्षमता के कारण फ़िरौन ने यूसुफ के साथ कैसा व्यवहार किया?
4. परमेश्वर ने आपके जीवन में अपनी सामर्थ्य कैसे दिखाई है?